गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए), गुरुग्राम ने विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। इसका उद्देश्य लोगों को शिक्षा के महत्व और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इसदौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, डीएलएसए गुरुग्राम निशा ने आमजन को बताया गया कि साक्षरता केवल पढ़ने और लिखने तक सीमित नहीं है। यह व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और उपलब्ध सरकारी व कानूनी सहायता के साधनों को समझने में सक्षम बनाती है। प्रतिभागियों को निशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत और मध्यस्थता जैसी विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी दी गई। ब्यूरो