फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को विशेष नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम आईएमटी सेक्टर-1 मार्केट और सेक्टर-83 स्थित स्फायर मॉल के पास आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, दुकानदारों और राहगीरों ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को कचरे को अलग-अलग करने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। कलाकारों ने गीत, संवाद और अभिनय के जरिए बताया कि घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग डस्टबीन में डालना क्यों जरूरी है। कार्यक्रम में लोगों को चार प्रकार के डस्टबीन (फोर बिन सिस्टम) के बारे में जानकारी दी गई। नगर निगम के वरिष्ठ सफाई निरीक्षक विजय कौशिक ने बताया कि आयुक्त प्रदीप सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विभिन्न माध्यमों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें