फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के पानी की नहीं हो रही निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हल्की बारिश के बाद भी शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव खत्म नहीं हो रहा है। सिविल लाइंस के कुछ हिस्सों, सेक्टर 4 की कुछ सड़कों, अशोक विहार, ओम नगर आदि कई इलाकों में अभी भी सड़कों पर बारिश का पानी जमा है। पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी कुछ देर की बारिश से इन जगहों पर हालात और बुरे हो गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है सीवेज और ड्रेनेज लाइन जाम होने के कारण भी बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। सिविल लाइंस जैसे इलाके में जहां सारे अधिकारियों के सरकारी क्वार्टर हैं, ऐसी जगह बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पा रही तो अन्य जगहों पर कैसे होगी। 2 दिन पहले बारिश हुई थी। मंगलवार की शाम हल्की बारिश हुई। सेक्टर 4 में 800 की लाइन घरों वाली सड़क पर अभी भी बारिश का पानी जमा है। सेक्टर मार्केट में बारिश पानी कई दिन रुका रहा। ओम नगर के लोगों ने बताया कि सीवेज जाम होने के कारण यहां गलियों में पानी भरा है, रही सही कसर बरसात ने पूरी कर दी है। सीवेज की गंदगी और बरसाती पानी मिल गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें