नगीना। जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनदेखी के शिकार होने के कारण बर्बाद होने की कगार पर हैं। करीब पांच साल पहले सरकार की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग के तहत बारिश का पानी भू गर्भ में डालने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अनदेखी के चलते जिला अस्पताल में बने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शो पीस बन कर रह गए।गंदगी के कारण हार्वेस्टिंग सिस्टम के अंदर बरसात का पानी पहुंचने की जगह बंद हो चुकी हैं, जिसके कारण पानी आस-पास जमा हो रहा है। सिविल सर्जन नूंह सर्वजीत थापर का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को ठीक करवाएंगे। इससे न केवल पानी की बचत होगी, बल्कि भूजल स्तर भी सुधरेगा। संवाद