फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। कस्बे में हुई तेज मूसलाधार बारिश ने नगरपरिषद प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। मुख्य मार्गों पर जलभराव से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। परिषद प्रशासन के पानी निकासी के दावे केवल कागजों तक ही सीमित रहे। शनिवार सुबह से हो रही बरसात ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। खबर लिखे जाने तक भी बारिश का पानी अधिकांश मुख्य मार्गों से नहीं निकल सका था। नगरपरिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर हरीश मेहता ने बताया कि पानी निकलने में एक से डेढ़ घंटे लगते हैं। उन्होंने कहा कि पानी निर्धारित समय में पूरी तरह निकल जाएगा। ज्यादा बरसात के कारण कई मार्गों पर पानी जमा हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें