फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश से खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। क्षेत्र में हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान, बाजरा और सब्जियों की फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण खेतों में नमी खत्म हो गई थी, लेकिन बारिश के बाद मिट्टी में पर्याप्त नमी आने से फसलों की बढ़वार और बुवाई दोनों को फायदा मिलेगा। पटौदी क्षेत्र के कई गांवों में किसान वर्षों से बड़े पैमाने पर धान की खेती कर रहे हैं। बेहतर उत्पादन और अच्छे दाम मिलने के कारण हर साल धान का रकबा भी बढ़ रहा है। गांव मऊ के किसान चौधरी विजय पहलवान ने बताया कि यह बारिश धान और बाजरे की फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा और फसलों की बेहतर वृद्धि होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें