गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में बुधवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे वातावरण ठंडा और सुहावना बना रहा। हालांकि बीच-बीच में निकली तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया, जिससे परेशानी भी हुई। वहीं मंगलवार देर रात हुई बारिश ने बुधवार सुबह तापमान को नियंत्रित रखा। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस किया जा रहा है। रात में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल, धूप और हल्की बारिश का आना-जाना जारी रहेगा। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। संवाद