फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कुलसुम अस्पताल पर मारा छापा, संचालक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल से डिलीवरी करने के औजार व दवाइयां बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। स्वास्थ्य विभाग पुन्हाना की टीम ने कुलसुम अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान डिलीवरी के औजार के साथ ही दवाईयां भी बरामद की गईं, जिसको लेकर अस्पताल संचालक के विरूद्ध पुलिस को शिकायत देकर मामला भी दर्ज कराया गया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से चल रहे अस्पताल व क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अब से पहले आधा दर्जन से अधिक फर्जी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग छापा मारकर मुकदमा दर्ज करा चुका है।
विज्ञापन

पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. कपिल देव ने बताया कि विभाग की एक टीम द्वारा पुन्हाना में चल रहे कुलसुम अस्पताल में शनिवार को छापा मारा गया। अस्पताल में बने ऑपरेशन थियेटर वाले हिस्से में जहां ताला लगा हुआ मिला, वहीं दूसरे हिस्से में लेबर रूप में चार ओपीडी बेड, डिलीवरी टेबल व डिलीवरी के औजार सहित दवाइयां भी पाई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल पर मौजूद मिले सलीम निवासी नहेदा ने बताया कि अस्पताल कुलसुम निवासी डूडोली द्वारा चलाया जा रहा है। जांच के दौरान अस्पताल में काफी अनियमितताएं पाई गईं, जिसको लेकर मौके से औजारों के साथ ही दवाईयों को भी बरामद किया गया है। एसएमओ का कहना है कि इससे पहले भी पुन्हाना में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर आधा दर्जन से अधिक अस्पताल संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। अस्पतालों से जुड़े कई डाक्टर और संचालकों को जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

फोटो-अस्पताल में मिली दवाइयां

फोटो अस्पताल में डिलीवरी हट और रखे औजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें