गुरुग्राम। जिले के एसएल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को 40 ओवर मैच में शिव लाल अकादमी की टीम ने आर क्यूब क्रिकेट अकादमी की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आर क्यूब से शिवम ने 38, राज कुमार ने 28 और राहुल यादव ने 47 रन बनाए। लेकिन टीम 31.1 ओवर में 183 रन पर ऑल आउट हो गई। शिव लाल अकादमी से पीवाई ने 4 विकेट चटकाए। जवाब में शिव लाल से नमन सैन ने 20, रोहित कुंडू ने 42, रोहित और अभिजीत ने 25-25 रन बनाए। आर क्यूब से हरीश कुमार और एमडी ने 2-2 विकेट लिए। राहुल यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद