फर्रुखनगर। सुल्तानपुर गांव में बाबा जाहरवीर गोगा जी मंदिर पर आयोजित मेले में रागनी प्रतियोगिता और भंडारा किया गया। मार्केट कमेटी फर्रुखनगर के अध्यक्ष दौलतराम और भाजपा जिला महामंत्री मनीष सैदपुर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य रागनी कलाकार पवन डागर एंड पार्टी, अजित बैंसला, उमाशंकर जोशी, मन्नू तंवर राजस्थान, दीपा चौधरी और लक्ष्य भारद्वाज ने प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अध्यक्ष दौलतराम ने मेले को लोक संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रागनी हरियाणवी संस्कृति की आत्मा है। यह युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती है। संवाद