फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क निर्माण में देरी पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक करीब दो किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के निर्माण में हो रही देरी को लेकर सवाल उठाए गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री और भाजपा की हरियाणा इकाई को संबोधित करते हुए एक व्यक्ति ने पूछा कि पिछले करीब 10 वर्षों में इस सड़क का निर्माण क्यों नहीं हो पाया। लंबे समय से सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोस्ट में सवाल किया गया कि प्रदेश में लंबे समय से सरकार होने के बावजूद करीब दो किलोमीटर की सड़क का निर्माण नहीं हो पाना चिंता का विषय है। साथ ही सरकार से पूछा गया कि सत्ता में आने का उद्देश्य जनता का कल्याण करना है या लोगों को समस्याओं से जूझने के लिए छोड़ देना। सड़क की स्थिति को लेकर सरकार और संबंधित विभाग से जवाब मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें