फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 9वीं और 11वीं के प्रश्न पत्र 13 फरवरी को होंगे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वर्ष 2026 की कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2026 की परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों को तैयार करने का कार्य 13 फरवरी को बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में किया जाएगा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए मुख्यालय में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित होगा और परिसर के भीतर मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन करने और तय समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें