फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब पेट्रोल पंपों पर पीयूसी जांच अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण रोकने के लिए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अब पेट्रोल पंपों पर वाहनों के वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) की जांच अनिवार्य होगी। जिला परिवहन अधिकारी संजीव सिंगला ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों का पालन हो रहा है। एनसीआर में पहली अक्तूबर 2026 से पीयूसी नहीं तो ईंधन नहीं व्यवस्था लागू है। इसके तहत बिना वैध पीयूसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। पहले चरण में 300 ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों को लगाने का कार्य रविवार, 15 नवंबर से शुरू होगा। ये कैमरे नंबर प्लेट पहचान कर पीयूसी रिकॉर्ड से मिलान करेंगे। कैमरों के स्थापित होने तक मैनुअल जांच अनिवार्य रहेगी। बिना वैध पीयूसी के वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से समय पर पीयूसी बनवाने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें