फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर होंगे जनसेवा के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की 100वीं जयंती पर 23 जनवरी को जनसेवा एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिवसेना गुरुग्राम की ओर से वाल्मीकि मंदिर नई बस्ती में यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आरंभ होगा। शिवसेना के राज्य सह-संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय ठकराल ने बताया कि इस विशेष अवसर पर बुजुर्ग सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ शिवसेना हरियाणा के राज्य प्रमुख नीरज सेठी एवं राज्य समन्वयक गोपाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने लोगों की अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सेवा कार्य का लाभ उठाएं। संजय ने बताया कि जिला कोषाध्यक्ष सुभाष सारवान, सुमित मलिक, रवि ग्रोवर, मनोज कुमार, रजत ग्रोवर आदि को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें