फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली समस्या के लिए 10 को सार्वजनिक सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) की ओर से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की एआरआर (वार्षिक राजस्व आवश्यकता) पर उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना जाएगा। हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 10 फरवरी को सार्वजनिक सुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाई सुबह 11:30 बजे पावर ग्रिड स्थित एमपी हॉल में होगी। सुनवाई की अध्यक्षता एचईआरसी के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा करेंगे, जबकि सदस्य मुकेश गर्ग और शिव कुमार भी उपस्थित रहेंगे। वहीं डीएचबीवीएन की ओर से 7 फरवरी को 66 केवी जीआईएस सब-स्टेशन, सेक्टर 4 के टी-2 ट्रांसफॉर्मर में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में ट्रांसफॉर्मर के ओएलटीसी ऑयल के डी-हाइड्रेशन का कार्य होगा। इसके कारण न्यू कॉलोनी, सेक्टर 4, सेक्टर 5, सेक्टर 6, दयानंद कॉलोनी, जिमखाना, दयाल मार्केट, दौलताबाद फ्लाईओवर, अर्बन एस्टेट सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें