पटौदी। पुलिस अधीक्षक प्रबीना पी के निर्देश पर जीआरपी चौकी हेलीमंडी ने पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने यात्रियों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। जीआरपी टीम ने रेलगाड़ियों में सामान की जांच कर यात्रियों को विस्फोटक सामग्री न ले जाने की हिदायत दी। संवाद