फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फैमिली आईडी और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) से जुड़ी समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए रविवार को भीम नगर स्थित मेयर कार्यालय में कैंप लगाया गया। मेयर राजरानी मल्होत्रा की पहल पर आयोजित कैंप में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और फैमिली आईडी से संबंधित अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही फैमिली आईडी के माध्यम से मिलने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। परिवार पहचान पत्र के प्रदेश प्रमुख डॉ. सतीश खोला ने कैंप में मौजूद रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और फैमिली आईडी से जुड़े मामलों में आवश्यक जानकारी दी। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि कैंप का उद्देश्य नागरिकों को परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थान पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। ऐसे कैंपों से लोगों को सरकारी योजनाओं और जनसेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें