फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रविवार को समग्र हिंदू संगठन के सदस्यों ने वजीराबाद ढाणी स्थित सामुदायिक भवन से रैली निकाली। संगठन के सदस्यों ने बताया कि यह हिन्दू ही है, जो यह कहता है कि सभी सुखी रहें और सभी का कल्याण हो। मगर सबसे अधिक दुख की बात यही है कि जो सर्व कल्याण की बात करता है, वही प्रताड़ित हो रहा है। हिंदुओ पर हो रहा अत्याचार निंदनीय है। यदि हम आज नहीं जगे तो हमारा कल नहीं बचेगा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है, हिंदुस्तान उसे नहीं सहेगा। रैली में काफी संख्या में समग्र हिंदू संगठन के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें