फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद-नासिर हत्याकांड में नया मोड़: बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर घाटमीका में धरना शुरू, दी ये चेतावनी

Sun, 12 Mar 2023 10:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर

सार

नासिर के भाई मौलाना जाकिर हुसैन ने कहा कि हरियाणा और राजस्थान सरकार द्वारा महापंचायत की स्वीकृति नहीं दी गई, इसलिए दोबारा धरना शुरू किया गया है। यह धरना तब तक चलेगा जब तक जुनैद और नासिर हत्याकांड में हमें इंसाफ नहीं मिल जाता।
विज्ञापन
भरतपुर के घाटमीका में धरना शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर प्रस्तावित महापंचायत की अनुमति भरतपुर और नूंह जिला प्रशासन द्वारा नहीं मिलने के कारण रविवार को पीड़ित परिवारों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में दर्जनों गांवों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नासिर के भाई मौलाना जाकिर हुसैन ने कहा कि हरियाणा और राजस्थान सरकार द्वारा महापंचायत की स्वीकृति नहीं दी गई, इसलिए दोबारा धरना शुरू किया गया है। यह धरना तब तक चलेगा जब तक जुनैद और नासिर हत्याकांड में हमें इंसाफ नहीं मिल जाता। दरिंदों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। केवल एक रिंकू सैनी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि आठ इनामी बदमाश राजस्थान पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन

आगे कहा कि हरियाणा और राजस्थान की सरकारें मिलकर हमारे अरमानों से खेल रही हैं। दोनों पीड़ित परिवारों की तरफ से इस बार धरना शुरू किया गया है। वहीं इस धरने में 10 नवंबर 2017 में तथाकथित गोरक्षकों की गोली का शिकार हुए उमर खान घाटमीका व रकबर खान कोलगांव का परिवार भी शामिल होगा। इस बात की जानकारी उमर के बेटे विक्रम खान व रकबर की बेटी शाइमा ने दी। उन्होंने कहा कि हमारे पिताओं को गोरक्षकों ने पीट-पीटकर मार डाला था, हमें अभी तक न्याय नहीं मिला। राजस्थान सरकार की तरफ से कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि हमारे पुनर्वास के लिए राजस्थान सरकार को कुछ करना चाहिए। मजबूरन सोमवार से हम धरने पर पहुंचेंगे और इसे अब तक का सबसे बड़ा और सफल धरना बनाकर दिखाएंगे। बता दें कि घाटमीका गांव के उमर खान के छोटे बेटे विक्रम खान और नूंह जिले के कोलगांव के रकबर की बड़ी बेटी शाइमा ने पिछले साल शादी की थी। यह शादी देश-विदेश में चर्चा का विषय रही, क्योंकि पहलू खान के बाद उमर और रकबर हत्याकांड मॉब लिंचिंग के जीते जागते उदाहरण रहे। इन्होंने इंसानियत को शर्मसार कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें