गुरुग्राम। युनाइटेड एसोसिएशन ऑफ न्यू गुरुग्राम के सदस्यों ने खेड़कीदौला टोल हटाने के लिए शनिवार को धरना दिया। सारे होम्स सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने बताया कि खेड़कीदौला टोल प्लाजा के कारण इलाके में प्रदूषण फैल रहा है, जिस तरफ शासन-प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। वाहनों की लंबी कतार लगती है। इसको हटाने के लिए न सिर्फ आस-पास की सोसाइटी के लोग बल्कि इलाके के किसान भी लंबे समय से मांग कर रहे हैं। इस मौके पर सारे होम्स के अलावा ओरिस, वाटिका, रहेजा, डीएलएफ-86 समेत अन्य सोसाइटी से अमित सांगवान, प्रदीप मलिक, अनिल, विवेक, प्रदीप रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।