गुरुग्राम। हरियाणा के सेक्टर-37सी स्थित इंपीरिया आशियारा सोसाइटी के आवंटियों ने रविवार को प्रोजेक्ट साइट पर प्रदर्शन और मार्च किया। प्रोजेक्ट की बुकिंग वर्ष 2018 में हुई थी, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। खरीदारों को अपने हाउस लोन की किस्त और किराये के घर का किराया दोनों चुकाना पड़ रहा है। सोसाइटी के पहले चरण में 716 और दूसरे चरण में 276 फ्लैट सौंपे जाने हैं। आवंटियों ने इसकी 100 फीसदी राशि चुका दी है। नियमानुसार, उन्हें जनवरी 2023 में फ्लैट मिल जाने चाहिए थे। अक्तूबर में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, बिल्डर और आवंटियों की एक संयुक्त विजिट भी हुई थी। आवंटियों ने प्रोजेक्ट में देरी की उच्च स्तरीय जांच और बचा हुआ काम शीघ्र पूरा कर घर सौंपने की मांग प्रशासन से की है। संवाद