पटौदी। मोबाइल चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और डीजीपी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया है। गांव मिलकपुर निवासी अनिल कुमार के नेतृत्व में लोगों ने पटौदी की पुरानी कोर्ट के पास एकत्रित होकर जुलूस निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए पटौदी के उपमंडलीय सचिवालय में पहुंचे। मुख्यमंत्री व डीजीपी के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मोहम्मद खान को सौंपा। अनिल कुमार के अनुसार उनके दो मोबाइल 11 अगस्त को कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की पटौदी पद यात्रा के दौरान चोरी हो गए थे। मोबाइल चोरी होने के अगले दिन खाते से 99,950 रुपये निकाल ली थी, दर्ज मामले में पटौदी चौकी में दर्ज करवाई थी। पटौदी के एसीपी सुखबीर सिंह ने कहा कि अनिल कुमार ने 11 अगस्त 2024 को दो मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया था और पुलिस ने दोनों मोबाइल को तलाश करने के लिए पूरा प्रयास किया। मोबाइल भी सर्चिंग पर लगाए हुए तथा पुलिस को जानकारी मिली उसके आधार पर पंजाब के भटिंडा तक पुलिस गई थी लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस का प्रयास जारी है। संवाद