फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर- 45 में अवैध रूप से मलबा डालने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका, सेक्टर में काफी मात्रा में डाला जा रहा है मलबा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर 45 में शनिवार को मलबा डालने का विराेध कर रहे आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए महासचिव पुनीत पाहवा ने बताया कि सेक्टर में दूरदर्शन सोसाइटी के पीछे मकान संख्या 1008 के पास रोजाना बिना नंबर वाले ट्रैक्टर मलबा डालकर जा रहे हैं। उन्हें रोकने की कोशिश करने पर वे प्रतिनिधियों को धमकाते हैं। शनिवार को प्रतिनिधियों ने ऐसे ट्रैक्टर को पकड़ा मगर ऐसे मामलों में प्रशासन और नगर निगम का कोई सहयोग नहीं है। अवैध रूप से मलबा गिराने वालों पर नगर निगम के अधिकारी उदासीन हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, इसलिए सेक्टर में लगातार मलबा डाला जा रहा है। शनिवार की घटना का वीडियो लोगों ने अधिकारियों को भेजा कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें