गुरुग्राम। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आज को बच्चों को प्रोटीन बार दिए गए। इसका उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाना और उनकी सेहत का ध्यान रखना है। स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोटीन बार बांटे गए। बच्चों ने भी इसे लेकर उत्साह दिखाया। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। प्रोटीन बार में पोषक तत्व होते हैं, जो बच्चों को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे खानपान के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। संवाद