गुरुग्राम में पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी की। इस दौरान एक देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। न्यू कॉलोनी क्षेत्र स्थित होटल पार्क प्लाज़ा में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
न्यू कॉलोनी थाना पुलिस और सेक्टर 9 थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। होटल में लंबे समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी।
होटल की आड़ में व्यवस्थित तरीके से देह व्यापार का काम किया था। होटल मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।