फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दीपावली पर चमक रहा प्रॉपर्टी बाजार, लग्जरी अपार्टमेंट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने में लगे बिल्डर, कई खरीदारों ने धनतेरस-दीपावली पर गृह प्रवेश की तारीख सुनिश्चित की
विज्ञापन


मूर्ति दलाल
गुरुग्राम। प्रॉपर्टी बाजार में आए बूम के बाद इस दीपावली कई नए घरों में दीया जगमग होगा। ज्यादातर लग्जरी और अफोर्डेबल घर शामिल हैं। कई खरीदारों ने धनतेरस-दीपावली पर गृह प्रवेश की तारीख सुनिश्चित कर दी है। ऐसे में बिल्डर के अलावा एकल विक्रेता अपने प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
प्रॉपर्टी बाजार में आए उछाल को एक्सपर्ट कई तरह के आयाम से जोड़कर देख रहे हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि किसी एक कारण से बाजार गर्म नहीं हुआ। इसके लिए स्थिर बैंक लोन दर (रेपो रेट), सुधरती अर्थव्यवस्था, मजबूत हुआ डॉलर और कोरोना के बाद लोगों का घर में ज्यादा समय बिताने के कारण बदलता रुख इस मांग को बढ़ावा देने में मददगार साबित हुआ है।
विज्ञापन

रियल एस्टेट विशेषज्ञ विनोद बहल बताते हैं कि बीते 22 वर्ष से गुरुग्राम में रियल एस्टेट का विश्लेषण कर रहे हैं। इन दिनों रिहायशी प्रॉपर्टी की मांग है। इसके लिए तीन आयाम जिम्मेदार हैं। पहला लोग अफोर्डेबल और लग्जरी घर खरीद रहे हैं। दूसरा किराया बढ़ने के कारण लोग अब अपने लिए ईएमआई पर घर तलाश रहे हैं। इसके साथ ही निवेशक भी मुनाफा कमाने के लिए रिहायशी घरों में निवेश कर रहे हैं। तीसरा कारण है कि स्वदेशी और विदेशी ग्राहक बढ़े हैं। इसके लिए देश की सुधरती अर्थव्यवस्था और मजबूत डॉलर जिम्मेदार हैं। स्थानीय लोगों के अलावा फायदा कमाने के लिए विदेशी बायर्स भी रियल एस्टेट में तेजी से निवेश कर रहे हैं।
इसी तरह रियल एस्टेट इंडिपेंडेंट डीलर (स्वतंत्र व्यापारी) राकेश दुआ बताते हैं कि गुरुग्राम में लग्जरी होम की मांग काफी बढ़ी है। दो साल पहले बाजार में ग्राहक ढूंढे से नहीं दिखे। अब मांग दो से तीन गुणा बढ़ी है। ऐसे में न सिर्फ बाजार में ग्राहक बढ़े हैं बल्कि प्रॉपर्टी के दाम भी दोगुने और कई मायनों में तीन गुणा भी हो गए हैं। हाल ही में डीएलएफ ने कैमिलियास में सौ करोड़ की डील की। इस तरह के लग्जरी अपार्टमेंट काफी डिमांड में हैं।
रियल एस्टेट एक्सपर्ट दुष्यंत सिन्हा बताते हैं कि कोविड काल के बाद 2020-21 और 22 में जहां लोगों का रुझान कामर्शियल प्राॅपर्टी की ओर था, वहीं इस बार लोग रिहायशी प्राॅपर्टी की तलाश कर रहे हैं। ज्यादातर कामर्शियल प्रोजेक्ट पर ही ध्यान देने वाली डीएलएफ जैसी बड़ी कंपनी भी अपने रिहायशी प्रोजेक्ट लगातार लांच कर रही है। गुरुग्राम में पूरा बाजार ही इस बार लग्जरी अपार्टमेंट की ओर जाता दिख रहा है। देशभर में रियल एस्टेट का मूल्यांकन करने वाली संस्था क्रेडाई के चेयरमैन मनोज गौड़ बताते हैं कि कोविड के बाद पेशेवर लोगों के लिए लग्जरी घर जरूरत बन गया है। अब वर्क फ्रॉम होम, घर पर ऑनलाइन क्लास जैसे नए आयाम इसका कारण हैं।

वर्ष 2023 रियल एस्टेट के लिहाज से काफी अच्छा है। त्यौहारों में एंड यूजर होम बायर्स यानी अपने लिए घर खरीदने वालों की तादाद बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा तीन और चार बीएचके फ्लैट्स के बायर्स ज्यादा हैं। गुरुग्राम मजौदा समय में लग्जरी फ्लोर्स को लेकर ज्यादा चर्चा में है। - नीरज मिश्रा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, गंगा रियलिटी

त्यौहारी सीजन में खासकर नवरात्रों के समय ज्यादा घरों बुकिंग की हुई है। एनसीआर स्थित गुरुग्राम में लग्जरी प्रोजेक्ट्स की मांग बढ़ी है। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड में लोग खास रुचि दिखा रहे हैं। इसमें रेडी टू मूव इन लग्जरी फ्लोर्स उपलब्ध हैं। रियल एस्टेट में अब लोग टू बीएचके के स्थान पर तीन से चार बीएचके खरीद रहे हैं। - सारांश त्रेहान, मैनेजिंग डायरेक्टर, त्रेहान ग्रुप
विज्ञापन


पोटेंशियल होम बायर्स, वर्किंग प्रोफेशनल अपने मूल्यांकन, बोनस और लाभों का सीधे निवेश त्यौहारी सीजन में करते हैं। डेवलपर्स ग्राहकों को लुभाने और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कई प्रोत्साहन और सुविधा इन दिनों ऑफर में देते हैं। संभावित घर खरीदारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सेक्टर 79बी, सेक्टर 93, सेक्टर 92 और दक्षिण गुरुग्राम (सोहना) में स्थित अपनी स्वतंत्र मंजिल परियोजनाओं में मुफ्त कार पार्किंग दे रहे हैं। - प्रदीप अग्रवाल, संस्थापक और अध्यक्ष, सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड

घर खरीद के लिए यह लोकेशन बन रही प्राइम पसंद
द्वारका एक्सप्रेस-वे
गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड
न्यू गुरुग्राम एन एच-8 सेक्टर, सोहना
सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें