फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी डीलर को गैंगस्टर लिपिन नेहरा के नाम पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर को गैंगस्टर लिपिन नेहरा के नाम पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- आरोपी बोला- फोन कट करने से काम नहीं चलेगा, गुड़गांव में जीने नहीं दूंगा

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी के एक प्रॉपर्टी डीलर को लिपिन नेहरा के नाम पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कहा कि फोन काटने से काम नहीं चलेगा। मैं लिपिन नेहरा बोल रहा हूं, उसे सब पता है कहा जाता है और क्या करता है, गांव में जीने नहीं दूंगा। पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर ने पटौदी थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव पहाड़ी का रहने वाला है। रविवार सुबह वह पहाड़ी गांव के कार्यालय में था तो उसके पास एक वॉइस कॉल आई और कॉल पर व्यक्ति बोला कि वह लिपिन नेहरा बोल रहा है। उसने उसके नाम लेकर बोला तो उसने मना कर दिया और फोन कट कर दिया। उसका फिर फोन आया तो शिकायतकर्ता ने रिसिव किया तो बोला फोन कट करने से काम नही चलेगा। उसकी बात सुन, तूने अभी प्रोपर्टी ली है और क्या-क्या काम करता है और कहां जाता है, उसे सब पता है। गुरुग्राम में जीने नही दूंगा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने रांग नंबर बोलकर फोन कट कर दिया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें