फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो परियोजना के लिए सामान्य सलाहकार रखने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमआरएल ने जारी किया टेंडर, 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन होंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक मेट्रो लाइन निर्माण के लिए सामान्य सलाहकार रखने के लिए बुधवार को टेंडर जारी कर दिया है। पुराने शहर को जोड़ने वाली 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन होंगे।
बता दें कि शहर में मेट्रो परियोजना के लिए प्रदेश सरकार ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड कंपनी बनाई है। इसके बाद अब मेट्रो परियोजना पर नई कंपनी काम कर रही है। गुरुग्राम मेट्रो के लिए मिलेनियम सिटी सेंटर-साइबर सिटी कॉरिडोर बनाना है। इसके लिए राइट्स ने दिसंबर 2021 में लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की थी, जिसके आधार पर परियोजना को लागू करने की योजना है।
विज्ञापन

इस परियोजना पर करीब 5452 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। परियोजना के निर्माण कार्य पर नजर रखने के लिए अब सामान्य सलाहकार नियुक्त करने के लिए कदम उठाया गया है। गुुरुग्राम मेट्रो रेल के एक अधिकारी ने बताया कि इस समय चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में चुनाव आयोग की मंजूरी लेकर कार्याें को आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका कहना है कि मेट्रो निर्माण में सामान्य सलाहकार (जीसी) की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले डिटेल डिजाइन सलाहकार के लिए भी टेंडर जारी किया गया था। इस टेंडर को अभी खोला नहीं गया है। डिजाइन सलाहकार की नियुक्ति (डीडीसी) 27 स्टेशनों वाले एलिवेटेड सेक्शन (28.5 किमी) के सिविल आर्किटेक्चरल और ईएंडएम कार्यों के लिए होगी। इस प्रोजेक्ट को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना की आधारशिला रेवाड़ी में आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी।


-
मिट्टी की जांच का कार्य जारी
शहर में मेट्रो परियोजना को लेकर मिट्टी की जांच का कार्य चल रहा है। इसके लिए एजेंसी को मार्च के पहले सप्ताह में कार्य आवंटित कर दिया गया था। मिट्टी जांच की रिपोर्ट के अनुसार ही निर्माण कार्य होंगे। इसके लिए 130 जगहों पर मिट्टी की जांच होगी। सर्वेक्षण के तहत 30 मीटर गहरा बोर वैल खोदकर पानी और मिट्टी के नमूने लेकर जांच की जानी है। अब तक करीब 60 बोर वैल से नमूने लिए जा चुके हैं, जिनकी लैब में जांच करवाई जा रही है।




यह होंगे 27 स्टेशन
मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे मेट्रो का विस्तार होना है। इसके बाद सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) शामिल है। वहीं, पालम विहार इलाके से दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को जोड़ने के लिए भी कॉरिडोर बनाया जाएगा। इससे दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
विज्ञापन


मिलेनियर सिटी सेंटर को रेपिड मेट्रो से जोड़ने की योजना
गुरुग्राम। हरियाणा मास रेपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एचएमआरटीसी) और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से गलेरिया रोड पर मेट्रो संचालन को कार्य योजना बनाई जा रही है। नए रूट के अनुसार मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन को गोल्फ कोर्स रोड स्थित रेपिड मेट्रो के सेक्टर 42/43 स्टेशन से जोड़ने की योजना है। 2.4 किलोमीटर लंबे इस रूट पर मेट्रो के चलने से सुशांत लोक वन, डीएलएफ फेस चार, सेक्टर 27, 42 और 43 सेक्टर के लोगों को लाभ मिलेगा। हाल में हुई बैठक में नए रूट पर काम करने और संभावनाएं तलाशने की जिम्मेदारी जीएमआरएल दी गई है। हालांकि इसके बीच दो स्टेशन का निर्माण हो सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि यह दो किलोमीटर का स्ट्रेच है। ऐसे में इसे ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के साथ ही काम किया जा सकता है। अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें