फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली, सड़क और पानी की समस्याएं होंगी दूर

विज्ञापन
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को मोहन लाल बडोली को सम्मानित करते विधायक मुकेश शर्मा। स्त्रोत- विज्
विज्ञापन
मानेसर। क्षेत्र के विकास को लेकर भाजपा ने बिजली, सड़क, पानी और सफाई की समस्याओं को दूर करने पर जोर दिया है। मानेसर में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मानेसर का विकास पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को रोजाना होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए काम किया जाएगा। बिजली, पानी और सड़क जैसी जरूरी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाएगा। सेक्टर-1, आईएमटी मानेसर में हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन नियुक्त होने पर भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के सम्मान में कार्यक्रम हुआ। विधायक मुकेश शर्मा ने मोहन लाल बडोली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें