गुरुग्राम। दौलताबाद गांव की मुख्य सड़क जर्जर और गड्ढों से भरी है। इससे वाहन चालकों को रोजाना आवाजाही में परेशानी होती है। रात में अंधेरा रहने से हादसों का डर बना रहता है। बृज किशोर और संजय समेत अन्य निवासियों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और स्ट्रीट लाइटें ठीक करने की मांग की है। संवाद