एशिया के 35 देशों के निशानेबाज ले रहे हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 2 फरवरी से 14 फरवरी तक एशियन राइफल व पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में एशिया के 35 देशों के शीर्ष निशानेबाजों ने हिस्सा लिया है। इस चैंपियनशिप में पुरुष, महिला, जूनियर और यूथ वर्ग की राइफल व पिस्टल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ है। जहां जिले के गढ़ी हरसरू गांव की प्रियांशी पूर्वा ने स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। प्रियांशी ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया। उनके परिजनों ने इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रियांशी की मेहनत और लगन ने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं।