गुरुग्राम। बस अड्डे पर रोडवेज वर्कशॉप के बाहर खड़ी निजी बस 15 अगस्त की रात को चोरी हो गई। चालक जब सुबह पहुंचा तो बस नहीं मिली। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि परिचित युवक ही बस चुराकर घामडोज टोल प्लाजा की तरफ ले गया है। सोहना के वार्ड नंबर-7 निवासी पवन कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर-14 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद