फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोक अदालत में सुनीं बंदियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने बुधवार को भोंडसी जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल लोक अदालत में बंदियों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक निर्देश दिए। कारागार परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उन्होंने जेल की बैरकों, रसोईघर, अस्पताल और विधिक सहायता क्लीनिक का जायजा लिया। बंदियों को मिल रही सुविधाओं की गुणवत्ता परखी। निशा ने बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बात की। उन्होंने लंबित न्यायिक मामलों, स्वास्थ्य सेवाओं और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें निशा, जेल अधिकारियों और बंदियों ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें