नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक अधिकारी, संगठन या इकाइयां जो निर्धारित शर्तों और मापदंडों को पूरा करती हैं, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा वर्ष 2006 में यह योजना शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों व संगठनों द्वारा किए गए असाधारण, अभिनव और जनकल्याणकारी कार्यों को पहचान देना और पुरस्कृत करना है। प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। संवाद