फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मार्च के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा- जल्द तय होगी तारीख, आचार संहिता लगने से पहले जनतो को मिलेगी सौगात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। मार्च के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री दिल्ली गुरुग्राम को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करेंगे। इसकी अटकलें तेज हो गई हैं। प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा है। कुल 29.5 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में से 19 किलोमीटर हिस्सा गुरुग्राम से होकर गुजरता है। इसे अंतिम रूप देने के लिए एनएचएआई के अधिकारी दिन-रात एक करने में जुटे हैं। हालांकि अभी पीएम के कार्यक्रम की तारीख पर अंतिम मोहर लगना बाकी है। सूत्रों के अनुसार चुनावी मोड में सरकार आचार संहिता लगने से पहले जनता को नौ हजार करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम क्षेत्र में पड़ने वाले 19 किलोमीटर के हिस्से को जनता को समर्पित करेगी। दिल्ली में करीब नौ किलोमीटर पैच का काम जून तक पूरा होने की संभावना है।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कहना है कि पीएम के कार्यक्रम की तारीख अभी फाइनल नहीं हुई है। हालांकि इसमें कोई संदेह नहीं कि पीएम जल्द ही जनता को द्वारका एक्सप्रेसवे की सौगात देंगे। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दौरा कर मुआयना कर चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में ही दिल्ली दूर नहीं रहेगी। लोगों को द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात की सुविधा मिलने लगेगी। जल्द ही औपचारिक रूप से इसके लोकार्पण की भी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, एक्सप्रेसवे को चार हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसमें पहला हिस्सा महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से द्वारका तक जोड़ता है। दूसरा द्वारका अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) से बजघेरा तक जोड़ता है। तीसरा हिस्सा बजघेरा से बसई रेल ओवरब्रिज (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) है। चौथा पैकेज बसई आरओबी से खेड़की दौला तक है। इसमें गुरुग्राम में पड़ने वाले राजमार्ग के हिस्से में क्लोवरलीफ इंटरचेंज शामिल है। यह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (एनएच -48) और खेड़की दौला के पास दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को जोड़ेगा।
विज्ञापन



द्वारका एक्सप्रेसवे को रफ्तार देगी मेट्रो परियोजना
प्रधानमंत्री औपचारिक रूप से गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार परियोजना की वर्चुअल आधारशिला पहले ही रख चुके हैं। यह मेट्रो प्रोजेक्ट नए और पुराने गुरुग्राम (साइबर सिटी और मिलेनियम सिटी) को आपस में जोड़ेगा। साथ ही द्वारका एक्सप्रेसवे भी मेट्रो को जोड़ेगा। रेवाड़ी के भालखी माजरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स की आधारशिला रखने के दौरान 16 फरवरी शुक्रवार को इसकी सौगात दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें