फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्राथमिक शिक्षकों ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-08- नायब तहसीलदार सुशील कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य।
विज्ञापन

सीएम के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा लंबित मांगों का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ गुरुग्राम के बैनर तले जिले के प्राथमिक शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर उपायुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार सुशील कुमार के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला प्रधान दुष्यंत ठाकरान ने बताया कि सोमवार को हरियाणा में सभी जिला मुख्यालयों पर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह कार्यक्रम मार्च माह में प्रत्येक सोमवार को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

दुष्यंत ठाकरान ने बताया कि हरियाणा सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए संघ ने यह विरोध प्रदर्शन का कदम उठाया है। जिसके तहत अपनी मुख्य लंबित मांगों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की जा रही है। जिला महासचिव अशोक प्रजापति ने बताया कि आज सरकारी नौकर बिना पेंशन की सुरक्षा के कार्य कर रहा है। उसकी 58 वर्ष की नौकरी के उपरांत किसी भी प्रकार की कोई पुरानी पेंशन नहीं है। सरकार ने जो नई पेंशन स्कीम लागू की है उसमें ज्यादा से ज्यादा 1800 रुपये व 2500 रुपये तक की पेंशन देने का प्रावधान है। इतने में कर्मचारी बुढ़ापे में किस प्रकार अपना गुजर-बसर करेगा। इस अवसर पर संघ के गुरुग्राम खंड प्रधान विनोद शौकीन, खंड पटौदी प्रधान रामचंद्र, सुरेश मलिक, प्रवीण मुदगिल, सतीश, अशोक कादियान, योगेंद्र सुहाग, राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें