दादरी (संवाद)। सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल, गहलोत इंटरनेशनल स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय की छात्राओं ने देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के लिए अपने हाथों से राखियां और ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए। रक्षाबंधन प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने रंग-बिरंगी, कलात्मक राखियों के साथ-साथ देशभक्ति से ओतप्रोत ग्रीटिंग कार्ड भी बनाए।