फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चारों जोन के 30 कूड़ा घरों को ढकने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर को गंदगी और कूड़े के ढेरों से मुक्त करने के लिए जल्द ही कूड़ा घरों का कायाकल्प होगा। इस योजना के तहत, शहर के चारों जोन में मौजूद 30 से अधिक खुले कूड़ा घरों को पूरी तरह से ढक दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य इन कूड़ा संग्रह बिंदुओं से फैलने वाली गंदगी, दुर्गंध और प्रदूषण पर रोक लगाना है। निगम की इस योजना के तहत सभी कूड़ा घरों को तीन तरफ से मजबूत दीवारों से कवर किया जाएगा। इन दीवारों का निर्माण स्थायी सामग्री से किया जाएगा ताकि वह मौसम की मार झेल सकें। दीवारों के ऊपर लोहे की शीट लगाई जाएगी, जिससे बारिश या हवा के कारण कूड़ा बाहर न फैले। इसके अलावा, सभी कूड़ा घरों पर एक एंट्री-एग्जिट गेट भी लगाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए, सभी कूड़ा घरों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कदम उन लोगों पर भी नजर रखने में मदद करेगा जो नियमों का उल्लंघन कर खुले में कचरा फेंकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें