फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बस अड्डे पर बैरियर बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बस अड्डे पर दुर्घटना की आशंका को लेकर गुरुग्राम डिपो प्रबंधन ने बैरियर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बैरियर बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बसों के प्रवेश और निकासी के रास्ते को अलग-अलग कर दिए जाएंगे। बैरियर बनने के बाद बसों के आवागमन का रास्ता तय हो जाएगा। अभी तक बसें अड्डे परिसर में बस और यात्री एक ही तरफ से प्रवेश और निकास करते हैं। इससे पैदल यात्रियों के साथ ही दुर्घटना हाेने की आशंका बनी रहती है। दुर्घटना के साथ ही वाहनों के प्रवेश और निकास के दौरान जमा की स्थिति रहती है। बैरियर का काम पूरा होने के बाद बसों का रास्ता सुनिश्चित हो जाएगा। गुरुग्राम डिपो से प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। अभी यात्रियों के प्रवेश और निकासी के लिए तय रास्ता नहीं है। मुख्य निरीक्षक नानक चंद ने बताया कि बैरियर बनाने का काम शुरू कर दिया। जल्द ही काम पूरा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें