मानेसर। मानसून में जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम मानेसर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नालों की सफाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, उन जगहों की पहचान की जा रही है, जहां हर साल बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या ज्यादा होती है। अधिकारियों का कहना है कि 30 मई तक मानेसर के सभी प्रमुख इलाकों में नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी। नालों की सफाई के लिए जेसीबी, सुपर सकर मशीन और ड्रेन मास्टर जैसी आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के पास रामपुरा इलाके में बने नालों की भी सफाई कर दी गई है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने कहा कि 30 मई तक सभी प्रमुख इलाकों में नालों की सफाई का लक्ष्य है। संवाद