सोहना। कस्बे में जनगणना 2026 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए प्रगणक व पर्यवेक्षकों को तीन दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें मकान सूचीकरण, उत्तरदायित्व भूमिका व अधिकार से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए नगरपरिषद कार्यालय को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। प्रशिक्षण केंद्र में 170 प्रगणक हैं, जिनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में 5 शिविर लगाए जाएंगे। जनगणना कार्य में शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रगणक व पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण कार्य के लिए रोहताश सिंह को मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी दी गई है। संवाद