मानेसर। कासन गांव के प्राचीन बाबा बिसाह भक्त पूर्णमल मंदिर में 31 जनवरी को लगने वाले छमाही मेले को लेकर मंदिर कमेटी की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान रमेश कुमार और ट्रस्टी एडवोकेट विनोद चौहान ने बताया की मेले में भारी भीड़ होने की संभावना है इसको लेकर मंदिर ट्रस्ट व ग्रामीण तैयारियों में लग गए हैं। इस मौके पर मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। बाबा बिसाह दंगल ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट विनोद चौहान और सरपंच सतदेव शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी एक दिवसीय कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। संवाद