फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलेनियम सिटी को एशिया का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान बोले मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन.प्रसाद, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी को एशिया का सबसे सुंदर शहर बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसी कदम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान शहर में चलाया जा रहा है। सुबह 7 बजे व दोपहर 2 बजे निर्धारित स्थान पर वार्ड अनुसार कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ सफाई कार्य को पूरा कराएं। मिलेनियम सिटी को स्वच्छ बनाने की दिशा में सरकार पूरा ध्यान दे रही है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
उक्त बातें सोमवार को नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने कहीं। इस दौरान सफाई अभियान की तैयारियों और प्रगति रिपोर्ट को लेकर नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी करने के लिए गुरुग्राम मंडल आयुक्त की अगुवाई में कार्यवाही कमेटी का गठन किया गया है। जो प्रतिदिन की अपडेट रिपोर्ट उनके समक्ष रखेगी। हर सप्ताह सफाई अभियान की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो। इसके लिए एचसीएस स्तर के अधिकारियों को वार्ड स्तर पर नोडल अधिकारी लगाया गया है। व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से अपील की है कि नगर निगम के माध्यम से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में मिलकर आहुति डालें। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि अधिकांश वेस्ट निर्माण एवं विध्वंस गतिविधियों का होता है और उसका सही ढंग से निष्पादन नहीं होने के कारण आमजन को परेशानी होती है, ऐसे में उक्त निष्पादन प्रक्रिया के लिए सिस्टम क्रियान्वित किया जा रहा है जिसकी अनुपालना करने में आमजन सहयोगी बनें।
बैठक में गुरुग्राम मंडल आयुक्त आर.सी.बिढ़ान, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेेशक डा.यशपाल, नगर निगम आयुक्त डॉ.नरहरि सिंह बांगड़, डीसीपी दीपक गहलावत, अतिरिक्त आयुक्त डाॅ.बलप्रीत सिंह, एडीसी हितेश कुमार मीणा, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अपर निदेशक (प्रशासन) वाई एस गुप्ता, सीईओ जिला परिषद जगनिवास सहित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट
सरकार की प्राथमिकता में सफाई कर्मियों को सम्मान दिलाना
शहरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ ही स्वच्छता मुहिम में अग्रणी भूमिका निभा रहे सफाई कर्मचारियों को पूरा सम्मान दिलाना सरकार की प्राथमिकता में है। किसी भी रूप से सफाई कर्मचारियों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें