फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानसून से पहले जल निकासी का पर्याप्त प्रबंध करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त निगमायुक्त ने जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानसून से पहले ही नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में जलनिकासी के पर्याप्त प्रबंध करने की तैयारी शुरू कर दी है। अतिरिक्त निगमायुक्त डाॅ. बलप्रीत सिंह ने निगम अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं, ताकि बरसात के समय कहीं पर भी जलभराव से आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज व सीवरेज की मरम्मत और सफाई से संबंधित कार्य एक अप्रैल से शुरू हो जाने चाहिए, ताकि दो माह में सफाई व मरम्मत का कार्य पूरा हो सके। अगर कोई अधिकारी इस मामले में कोताही बरतता है या देरी करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. बलप्रीत सिंह ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए), नगर निगम गुरुग्राम और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। जीएमडीए अधिकारियों से अतिरिक्त आयुक्त ने कहा कि जिन स्थानों पर ड्रेन कनेक्टिविटी नहीं है, वहां पर जल्द से जल्द करवाएं। इसके साथ ही मिशिंग लिंक दुरूस्त करवाना भी सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरसिंहपुर के पास होने वाले जलभराव के बारे में जीएमडीए अधिकारियों ने बताया कि वहां पर पांच पंप लगाए हुए हैं, जिनकी क्षमता 310 एचपी की है। इसके साथ ही बादशाहपुर ड्रेन तक पानी निकासी की लाइन भी लगाई हुई है। यहां पर जलभराव के स्थाई समाधान के लिए ड्रेन तथा कल्वर्ट बनाने की डीपीआर तैयार कर ली गई है। नरसिंहपुर मामले के लिए एनएचएआई, जीएमडीए, पुलिस और नगर निगम की एक संयुक्त टीम बनाने की बात भी बैठक में कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कों को गड्ढा मुक्त करवाने के निर्देश
बैठक में शीतला माता रोड पर होने वाले जलभराव का स्थाई समाधान निकालने, मुख्य क्रीक्स की सफाई सुनिश्चित करने, जलनिकासी नालों से अतिक्रमण हटाने, मास्टर ड्रेनों, सीवरेज लाइनों की सफाई करने, अरावली में चैक डैम बनाने, माइक्रो एसटीपी चालू करवाने और सड़कों को गड्ढा मुक्त करवाने के निर्देश अतिरिक्त निगमायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए। अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि 22 फरवरी को होने वाली बैठक में सभी अधिकारी रिपोर्ट तैयार करके लाएंगे। बैठक में संयुक्त आयुक्त विजय यादव, एसई राधेश्याम शर्मा, कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार व निजेश कुमार और जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह सहित एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें