फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-68 माहिरा होम्स के खरीदारों के जख्मों पर मरहम लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महानिदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने प्रोजेक्ट के खरीदारों को बातचीत का आमंत्रण दिया, मंगलवार को होगी वीसी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुुरुग्राम। सेक्टर-68 माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की खरीदार द्वारा खुद की जान लेने की कोशिश करने की घटना सामने आने के बाद अब सरकार ने खरीदारों के जख्मों पर मरहम लगाने की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट के खरीदारों के साथ महानिदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत करने का फैसला लिया है। खरीदारों को सूचित किया गया है कि पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल तय करें। उनके नाम और नंबर विभाग को उपलब्ध करा दें। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग में खरीदारों का पक्ष रखेंगे।
दो दिन पहले प्रोजेक्ट में यूनिट रद्द कर देने के बाद बिल्डर द्वारा पैसा वापस नहीं करने और लिए गए लोन के चलते बैंक कर्मियों द्वारा परेशान करने पर शिखा नाम की महिला ने खुद को चोट पहुंचा कर जान देने की कोशिश की थी। इसके बाद बिल्डर ने चार लाख रुपये तुरंत वापस किए थे। अब महानिदेशक कार्यालय की ओर से कहा गया है मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग होनी है। खरीदारों को सोमवार तक इसके संबंध में सूचना दे दी जाएगी। विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर खरीदारों के पास गतिरोध के हल के लिए कोई समाधान है, तो उसे भी प्रस्तुत करें। शहर में माहिरा के कुल पांच प्रोजेक्ट हैं और वह सभी रुके हुए हैं। इनमें पांच हजार से ज्यादा खरीदारों का पैसा फंसा हुआ है। खरीदारों के व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सूचना दी गई है।
विज्ञापन




अन्य सोसाइटियों ने भी उठाई बातचीत में शामिल करने की मांग

गुरुग्राम। वीडियो कांफ्रेंसिंग की जानकारी मिलने के बाद ओएसबी एक्सप्रेस वे टावर सहित अन्य सोसाइटियों के निवासियों ने भी उनके मामले वीसी में रखने की मांग की है। सेक्टर-109 स्थित ओएसबी एक्सप्रेस वे टावर के गीतम सेठी की ओर से विभाग से कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट की चिंताएं भी वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल की जाएं। यहां पर 1100 परिवार रह रहे हैं। सेक्टर-69 स्थित ओएसबी प्रोजेक्ट को भी शामिल करने के लिए कहा है। ग्रीनो पोलिस प्रोजेक्ट के निवासी भी इसी की मांग कर रहे हैं। पीएस डे ने बातचीत में सोहना रोड स्थित रहेजा प्रोजेक्ट को भी शामिल करने को कहा है। इस पर विभाग की ओर से कहा गया है कि वह थोड़ी प्रतीक्षा करें। सभी के मुद्दे शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन




सभी पांच प्रोजेक्ट पड़े हैं बंद

माहिरा के शहर में अलग-अलग पांच प्रोजेक्ट चल रहे हैं जो अब बंद पड़े हैं। इन प्रोजेक्ट में करीब पांच हजार ज्यादा लोगों का पैसा फंसा हुआ है। यह लोग 80 फीसदी से ज्यादा पैसा बिल्डर को दे चुके हैं जबकि मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। सेक्टर-104, सेक्टर-68, सेक्टर-95 सेक्टर-65 और सेक्टर-103 में माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी। सभी प्रोजेक्ट 2021-22 तक प्रोजेक्ट पूरा होना थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें