फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनपीसीएल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लुक्सर गांव में किसान एकता संघ ने नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) के खिलाफ आंदोलन की रणनीति को लेकर पंचायत बुलाई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कर किसानों और ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने एनपीसीएल के रवैये को तानाशाही बताया। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ जल्द ही तुगलपुर स्थित एनपीसीएल कार्यालय पर महापंचायत आयोजित करेगा। इस मौके पर सतीश कनारसी, कृष्ण बैंसला, वनीष प्रधान, सलोनी सोलंकी, पप्पे नागर, उम्मेद एडवोकेट, संजय प्रधान, जयप्रकाश नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें