फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना शहर थाना क्षेत्र में चिकित्सकों की लापरवाही के चलते गर्भवती महिला की मौत हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में भोंडसी निवासी अजय चौहान ने कहा कि उसकी पत्नी रानी चौहान करीब चार माह की गर्भवती थी। रानी के पेट में 19 अप्रैल को अचानक दर्द उठा तो वह उसको लेकर सोहना के एक अस्पताल गया। जहां लेडी डॉक्टर के कहने पर उसने अल्ट्रासाउंड करा लिया। अल्ट्रासाउंड चेक करने के बाद डॉक्टर ने कहा कि सबकुछ ठीक है और रानी को घर के लिए भेज दिया। इसके बाद 22 अप्रैल को दोबारा दर्द होने पर वह रानी को उसी अस्पताल लेकर गया तो डॉक्टर ने कहा कि बच्चा खराब हो गया है, इसका अबॉर्शन करना होगा। डॉक्टर ने रानी को दवाई खिलाई और मुझसे दो घंटे बाद आने के लिए कहा। जब अजय दो घंटे बाद पहुंचा तो उससे कहा गया कि अब आपरेशन करना पड़ेगा। लेडी डॉक्टर ने कहा कि अब सारी जिम्मेदारी हमारी है। चिकित्सकों ने कार्रवाई शुरू कर दी और तीन घंटे तक रानी से किसी को भी नहीं मिलने दिया गया। जब वह अपनी पत्नी से मिला तो वह दर्द से कराह रही थी। अजय ने इस बारे में चिकित्सकों को बताया तो उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद रानी बेहोश हो गई तो उसे एंबुलेंस में लिटाकर उससे कहा कि किसी दूसरे अस्पताल में ले जाओ। कागजात मांगने पर चिकित्सकों ने कहा कि एंबुलेंस के चालक को दे दिए गए हैं। अजय अपनी पत्नी को गुरुग्राम के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें