गुरुग्राम। सेक्टर-70 स्थित जीपीएल ईडेन हाईट्स कांडोमिनियम आरडब्ल्यूए चुनाव में प्रीति पुरोहित लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गई हैं। इस चुनाव में प्रीति पुरोहित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सतीश राघव उपाध्यक्ष, तौहिद मोनिफ महासचिव, नितिन नवानी संयुक्त सचिव, राजन सिंह कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों में कल्पना माहेश्वरी और मनोज लीलाधर खंडेलवाल चुने गए हैं। प्रीति पुरोहित इसके पहले भी सोसाइटी की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रह चुकी हैं। संवाद