फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्रिसमस के पहले तीसरे रविवार की प्रार्थना सभा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के विभिन्न चर्च में क्रिसमस संबंधित गतिविधियां शुरू हो गई हैं। रविवार को सिविल लाइंस स्थित चर्च ऑफ एपिफेनी में क्रिसमस से पहले तीसरे रविवार की प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसमें बच्चों को प्रार्थना और कैरोल सिखाया गया। कन्हई के चर्च ऑफ इमाकुलेट कांसेप्शन में फीस्ट ऑफ मदर मेरी पर सोमवार की शाम प्रार्थना सभा होगी। चर्च ऑफ एपिफेनी के प्रीस्ट प्रतीक पिल्लई ने बताया कि क्रिसमस को लेकर इस रविवार को प्रार्थना सभा शुरू हुई। क्रिसमस से लेकर अगले साल 11 जनवरी तक चर्च में विभिन्न किस्म के कार्यक्रम होंगे। न्यू कॉलोनी स्थित रोमन कैथोलिक चर्च सेंट माइकेल चर्च में सजावट की गई है और कैरोल की तैयारियां चल रही हैं। सेक्टर-45 के कन्हई स्थित कैथोलिक चर्च ऑफ इमाकुलेट कंसेप्शन में शनिवार की शाम को क्रिसमस पूर्व प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें