गुरुग्राम। स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को हुए स्पोर्ट्स क्यूब क्रिकेट अकादमी और प्रदीप साहू क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर के मैच में प्रदीप साहू अकादमी ने स्पोर्ट्स क्यूब अकादमी की टीम को नौ रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रदीप साहू क्रिकेट अकादमी की टीम ने 314 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स क्यूब अकादमी की टीम 305 रन ही बना सकी। संवाद